
पाकिस्तान सरकार जानती है कि यह संघर्ष विराम का उल्लंघन है, फिर भी किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को अपना निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों की मदद से फायरिंग की जा रही है। मोर्टार दागे जाने की भी खबर है।
भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है। सेना मोर्चे पर डटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं आई थी।