
मंडला में आयोजित एक कार्यक्रम में सीमा गोटिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा नेता की पत्नी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विनोद गोटिया की पत्नी सीमा ने बताया कि उनकी शादी 14 जुलाई 1997 को जबलपुर में हुई थी। उनकी एक 17 साल की बेटी भी है, जिसका नाम प्रिया है। उसकी 10वीं की अंकसूची में भी पिता के नाम के आगे विनोद गोटिया लिखा है। प्रिया के जन्म के बाद ही विनोद गोटिया ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था परंतु दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है। अत: सीमा गोटिया आज भी विनोद गोटिया की विधिमान्य धर्मपत्नी हैं।