छतरपुर में रिश्वतखोर सरपंच गिरफ्तार, समर्थकों ने लोकायुक्त पुलिस को घेरा

Updesh Awasthee
छतरपुर। जिले के जनपद कार्यालय में एक सरपंच मलखान पटेल को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर पुलिस भारी बल के साथ पहुंची थी। इस मामले में अब लोकायुक्त की टीम और पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुये सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बनगांय सरपंच ने समूह दिलाने के नाम पर पूर्व सरपंच के पुत्र विनोद पटेल एवं समूह के लेखपाल से 10 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत पर सोमवार दोपहर लोकायुक्त की टीम एवं पुलिस ने सरपंच को रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। 

यह जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में सरपंच के समर्थक पहुंचे जिसके चलते सिटी कोतवाली को दल बल के साथ लोकायुक्त की टीम के साथ मौके पर जाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!