भारत में 380 Kmph की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें | दुनिया की सबसे तेज रेल

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। यदि चीन की कोशिशें सफल हो गईं और भारत सरकार ने चीन की तकनीक को बाजार उपलब्ध करा दिया तो भारत में 380 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी। यह दुनिया की सबसे तेज गति से चलते वाली ट्रेन होंगी। 

चीन 380 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलने वाली दुनिया की सबसे तेज ट्रेन का अगले महीने शुभारंभ करेगा। खास बात ये है कि चीन अपनी तीव्र गति वाली ट्रेन प्रौद्योगिकी के लिए विदेशों में और खासतौर पर भारत में बाजार तलाश रहा है। चीन सरकार द्वारा संचालित पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के मुताबिक सर्वाधिक तेज गति वाली इस ट्रेन का झेंझाउ..शुझोउ के बीच अगले महीने परिचालन होगा।

80 मिनट में होगी यात्रा
इस ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद मध्य चीन के हेनान प्रांत स्थित झेंझाउ और पूर्वी चीन के जिंयांगसु प्रांत के सुझोउ के बीच यात्रा की अवधि दो घंटा 33 मिनट से घट कर करीब 80 मिनट हो जाएगी। चीन ने अपने प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए करीब 16,000 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई है। चीन अपनी तीव्र गति वाली ट्रेन प्रौद्योगिकी के लिए विदेशों में और खासतौर पर भारत में बाजार तलाश रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!