
रामगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर की तरफ से किया गया। गोविंदगढ़ मोड़ स्थित भाजपा मंडल कार्यालय से आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली जानी थी। भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर मंडल कार्यालय पर पहुंच गए यहां उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करने में जुट गए।
तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया सबसे नीचे हरा रंग होता है, जबकि यहां हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे था। बताया जाता है कि प्रभातफेरी मार्च के दौरान मुख्य मार्ग से होकर जा रहे एक चौपहिया वाहन में सवार किसी व्यक्ति ने उल्टा तिरंगा देखकर इन लोगों को टोका भी था। इसके बावजूद राष्ट्रीय ध्वज को सीधा नहीं किया गया। इसके बावजूद उल्टे तिरंगे के साथ किए जा रहे मार्च की फोटो स्वयं भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदराम गुर्जर ने सोशल मीडिया पर डाल दी।
तिरंगा का अपमान होने पर भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें 3 वर्ष की सजा या जुर्माने या फिर दोनों ही हो सकते हैं।