खरगोन: टायर में फंस 70 फीट तक घिसटता गया युवक, सड़क पर खून ही खून

Updesh Awasthee
खरगोन। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार जा रहे एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक को छिटककर दूर जा गिरा, जबकि दूसरा पिकअप के टायर में फंस गया। वो 70 फीट तक फंसा हुआ घिसटता रहा। सड़क पर खून ही खून पसरा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, धरगांव निवासी राकेश पिता मिट्ठूलाल यादव (28) और संजय राजेशसिंह चौहान (22) किसी काम से खरगोन आए थे। वो दोनों अपनी बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान नवग्रह पुल पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में संजय उछलकर पुल की रेलिंग से टकराया, जबकि राजेश पिकअप के पिछले टायर में ही फंसा रह गया।

करीब 70 फीट तक पिकअप राकेश को घसीटता हुआ ले गया और जब वाहन रुका तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इस घटना के दौरान पूरी सड़क राकेश के खून से सन गई। मौके पर मौजूद लोगों के इस घटनाक्रम को देख रोंगटे खड़े हो गए। दोनों युवकों को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!