मुंबई बीच पर बर्थडे मना रहे 3 भोपाली युवक समुद्र में डूबे

भोपाल। अपने दोस्त को जन्मदिन वर्सोवा बीच पर मनाने के लिए मुंबई गए 3 भोपाली युवक समुद्र में डूब गए। इनमें से 1 की डेडबॉडी मिल गई है जबकि 2 अभी तक लापता हैं। गोताखोर उन्हें तलाश रहे हैं, लेकिन मुंबई पुलिस के हाथ अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है। 

भोपाल स्थित जवाहर चौक में रहने वाला रोहित तिवारी इन दिनों मुंबई में रहता है। शनिवार को उनका जन्मदिन था। इसके लिए भोपाल से दोस्त राजन त्रिपाठी, सत्यप्रकाश चौहान और प्रियंक यादव मुंबई पहुंचे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चारों दोस्त जब समुद्र किनारे पार्टी कर रहे थे, तभी रोहित, सत्यप्रकाश और प्रियंक को समुद्री लहरों ने अपनी चपेट में ले लिया। गोताखाेरों ने प्रियंक के शव को समुद्र से निकाल लिया है। रोहित और सत्यप्रकाश को पुलिस अभी तक नहीं खोज सकी है।

घर में इकलौता है राेहित
जवाहर चौक में रहने वाले मुकेश शुक्ला ने बताया कि रोहित तिवारी परिवार में अकेला है। उसने भोपाल के मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई वर्ष 2008 में की थी। इसके बाद एसवी पॉलिटेक्निक कॉलेज से वीडियोग्राफी का कोर्स कर वह करीब दो साल पहले मुंबई शिफ्ट हो गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!