मुंबई-गोवा हाईवे का पुल टूटा, 2 बसें गिरी, 22 गायब

मुंबई। मुंबई-गोवा हाईवे पर एक पुल टूटकर गिर गया है। इसके गिरने से वहां ट्रेफिक की स्थिति बेहाल हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुल का 80 प्रतिशत हिस्सा ढह गया है। पुल ने नीचे सावित्री नदी बहती है। लोगों का कहना है कि कुछ गाड़ियां नदी में गिर गई थीं। 

हादसे में दो बसों के गायब होने की खबर है। जिसमें लगभग 22 लोग सवार थे। जानकारों के मुताबिक, यह पुल बाढ़ की वजह से ढहा है। सावित्री नदी में बाढ़ का पानी आने से पुल को नुकसान पहुंचा। सावित्री नदी में ज्यादा पानी लगातार हो रही बरसात की वजह से आया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने ट्वीट करके मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वहां दो पुल थे। उनमें से एक को हाल ही में बनाया गया था और दूसरा अंग्रेजों के जमाने का था। अंग्रेजों के वक्त में बना पुल ही टूटा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!