सिवनी का पापी शिक्षक गिरफ्तार, कक्षा 9 की छात्रा एडमिट कार्ड लेने आई थी

Updesh Awasthee
सिवनी, 13 जून 2026:
जो शिक्षक स्वयं को गुरु कहते हैं और समाज से सम्मान की कामना करते हैं, उनको ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाना चाहिए। कक्षा 9 में पढ़ने वाली अवयस्क छात्रा के साथ एक शिक्षक ने इस प्रकार की हरकतें की है, कि उनका विवरण भी नहीं किया जा सकता। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, लेकिन समाचार में दिखाया नहीं जा सकता। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज हुआ और घिनौनी हरकत करने वाले पापी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Seoni Teacher Arrested After Class 9 Student Arrives to Collect Admit Card

बंडोल थाने में दर्ज हुए मामले के अनुसार, स्कूल में पदस्थ शिक्षक कृष्णकुमार नायक अकेले थे। जब छात्रा प्रवेश पत्र के संबंध में जानकारी लेने उनके पास गई, तो स्कूल परिसर को सुनसान पाकर शिक्षक ने मौके का फायदा उठाया और छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकतें करना शुरू कर दिया। फिर परीक्षा से पहले पेपर दिखाने के बहाने उसको कमरे के अंदर ले गया और...। हालांकि वीडियो में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जब यह वीडियो वायरल हुआ तो घर वालों को पता चल गया और फिर सब ने मिलकर मामला दर्ज करवाने का फैसला लिया।

शिकायत के साथ ही पुलिस को स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें घटना का एक बड़ा हिस्सा रिकार्ड हुआ है। सबूत व पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक कृष्णकुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गंभीर प्रकृति की धाराओं के साथ बाल संबंधी अपराधों की रोकथाम करने बने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आश्चर्य इस बात का है कि अभी तक आरोपी शिक्षक को सस्पेंड नहीं किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!