मप्र में 16 तालाब और 10 नदियां ओवरफ्लो, जान बचाने पलायन शुरू

भोपाल। मप्र में चल रही लगातार बारिश के कारण 16 बड़े तालाब फुलटेंक लेवल से ऊपर आ गए हैं जबकि 10 स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ के हालात में 250 से ज्यादा गांव जलभराव की चपेट में आ चुके हैं जबकि 20 हजार से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। पिछले 48 घंटों में करीब 25 लोगों की मौत के समाचार आ रहे हैं। 

मप्र में अब स्थिति भयावह हो गई है। आसमान से अब आफत नहीं दहशत बरस रही है। लाखों लोग एक एक पल पानी के थम जाने की प्रार्थना कर रहे हैं। सागर एवं सतना में 3 बड़े मकान गिर गए हैं। जिसमें 22 लोगों की मौत के समाचार हैं। इसके अलावा हजारों कच्चे मकान और झोंपड़े बर्बाद हुए हैं। मौसम यदि शीघ्र ही साफ नहीं हुआ तो हालात बद्तर हो जाएंगे। सरकार फिलहाल प्रभावितों को शिविर में लाकर 2 वक्त का भोजन प्रबंध करने में जुटी हुई है। सरकार डूब में आने वाले गांवों को खाली करने की चेतावनी तो जारी कर रही है लेकिन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। 

प्रमुख जलाशयों/नदियों  का जल-स्तर (मीटर में)


क्र.

जलाशय

20 अगस्त की स्थिति

फुल टेंक लेवल
1.
बरगी - जबलपुर
420.85
422.76
2.
तवा - होशंगाबाद
354.48
355.39
3.
बारना - रायसेन
348.41
348.55
4.
इंदिरा सागर - खण्डवा
260.40
262.13
5.
ओंकारेश्वर - खरगोन
190.98
196.60
6.
बाणसागर - शहडोल
340.70
341.64
7.
संजय सरोवर - सिवनी
517.40
519.38
8.
राजीव सागर - बालाघाट
339.20
344.40
9.
गाँधी सागर - मंदसौर
396.47
399.89
10.
मनीखेड़ा - शिवपुरी
345.80
346.25
11.
गोपीकृष्ण - गुना
433.78
434.00
12.
माही - झाबुआ
451.05
451.50
13.
हलाली सम्राट अशोक सागर - विदिशा
459.61
459.61
14.
कोलार -सीहोर
461.73
462.20
15.
केरवा-भोपाल
509.96
509.93
16.
राजघाट-ललितपुर
370.15
371.00

नदी

गेज स्टेशन-तहसील/जिला

खतरे का निशान (मीटर में)

20 अगस्त की स्थिति
नर्मदा
बरमान घाट - करेली/नरसिंहपुर
323
313.860
नर्मदा
सेठानी घाट - होशंगाबाद
293.83
286.900
नर्मदा
मोरटक्का - सनावद/खरगोन
163.98
157.820
टमस
पटेहरा - सिरमौर/रीवा
137.43
110.95
केन
पंडवन - गुनौर/पन्ना
296.75
296.90
टोंस
मैहर - सतना
323.90
322.75
चम्बल
नागदा -उज्जैन
460.90
451.40
चम्बल
बरखेड़ा - आलोट/रतलाम
417.80
410.16
पार्वती
मकसूदनगढ़ - गुना
409.96
407.70
बेतवा
नीमखेड़ा - रायसेन
431.50
419.60
बरगी जलाशय के 9, बाणसागर के 16, गोपीकृष्ण का एक और राजघाट के 4 गेट खोले गये हैं

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !