यूपी की सड़कों पर 10वीं की 2 छात्राओं का गैंगरेप, एक की हालत नाजुक​

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश के 2 इलाके आगरा एवं बुलंदनशहर में 2 छात्राओं का चलती कार में गैंगरेप किया गया। दोनों घटनाएं अलग अलग हैं, लेकिन लगभग एक जैसी हैं। दोनों में पीड़िताएं 10वीं की छात्रा हैं। दोनों को किडनेप किया गया और कार में गैंगरेप किया गया। वारदात के समय कारें सड़कों पर दौड़ती रहीं। बाद में इन्हे सड़क किनारे फैंककर बदमाश भाग गए। इनमें से एक की हालत नाजुक है। 

आगरा में छोटी बहन के सामने गैंगरेप
यहां एक वैन में सवार 3 बदमाशों ने 10वीं की एक छात्रा को उस समय किडनैप किया जब वो अपनी बहन को स्कूल से लेकर लौट रही थी। बदमाशों ने उसकी छोटी बहन को भी किडनैप करके वैन में बिठाया और उसी के सामने गैंगरेप किया। बदमाश गैंगरेप करने के बाद एक पार्क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। वारदात के समय वैन आगरा शहर में ही घूमती रही। 

बुलंदशहर में भी घिनौनी वारदात
यहां 2 बदमाश स्विफ्ट कार में आए और स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा को किडनैप कर लिया। कार को शहर में ही घुमाते रहे। इस दौरान उन्होंने छात्रा को नशीला पेय पिलाया। फिर चलती कार में ​गैंगरेप किया और सड़क किनारे फैंककर भाग गए। छात्रा घायल है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वो इतनी डरी हुई है कि अपने साथ हुई घटना भी बयां नहीं कर पा रही है। फिल्हाल वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !