युवा मंत्री ने दी गौर और सरताज को नसीहत | MP Political News

Updesh Awasthee
जबलपुर। शिवराज सरकार के विस्तार में कैबिनेट मंत्री बने ओमप्रकाश धुर्वे ने जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को नसीहत दे डाली।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जब बाप का जूता बेटे के पैर में आने लगे तो उसे कामकाज सौंप देना चाहिए, लेकिन गौर और सरताज को मंत्री पद जाने का मलाल हो रहा है। दोनों पूर्व मंत्रियों को पार्टी विरोधी बयानबाजी नहीं करना चाहिए।

इस दौरान उनकी पत्नी डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे भी उनके साथ थी। श्रीमती धुर्वे ने जिला प्रशासन पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को आदिवासियों के हितों पर ध्यान देना चाहिए।

मंत्री धुर्वे जबलपुर होते हुए डिंडौरी जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जबलपुर में राजा रघुनाथ शाह शंकर शाह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। श्री धुर्वे खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाए गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!