बांग्लादेशी फोटो को बिहारी बताया, ट्विटर पर बवाल | #MatBadnamKaroBiharKo

Updesh Awasthee
पटना। सोशल एक्टिविस्ट मधु किश्वर के एक ट्वीट पर बिहार में बवाल मचा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार के एक फ्रेंड ने ये फोटो शेयर की है, जो वहां सड़क निर्माण में घोटाले की सच्चाई बयां कर रही है। फोटो में एक युवक सड़क को चादर की तरह लपेटता दिख रहा है।

फोटो के वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ये बिहार नहीं बल्कि बांग्लादेश की फोटो है। उन्होंने इस तरह का भ्रम फैलाने के लिए मधु किश्वर को आड़े हाथों लिया है। इस पर मधु किश्वर की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।

विदित हो कि दो दिनों से ट्विटर पर यह फोटो वायरल है। लोगों ने फोटो शेयर कर दावा किया है कि यह बिहार की है। लोगों ने बिहार में सड़क निर्माण में घोटाले की बातें कही हैं।

बिहार में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है। तेजस्वी भी सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई के साथ सामने आए हैं। उन्होंने #MatBadnamKaroBiharKo नाम से एक हैशटैग भी चलाया।

तेजस्वी ने लिखा कि बिहार को बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पर, सुन लो। जितना बदनाम करोगे, उतना ही बिहार आगे बढ़ेगा। उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट मधु किश्वर को लिखा, "आपसे ये उम्मीद नहीं थी।"

आखिर क्या है फोटो में
फोटो में एक युवक सड़क को चादर की तरह लपेट रहा है। दावा किया गया है कि एक कार्यक्रम में किसी नेता को आना था तो जल्दीबाजी में सड़क बनाई गई। इसके बाद तंज कसा गया कि नेताजी के जाने के बाद अब सड़क को लपेट कर रखा जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!