Dr. NK Sharma, Delhi के खिलाफ Bhopal में ठगी का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल। कोलार स्थित एसकेएस अस्पताल को संचालित करने वाली सोसायटी के अध्यक्ष डॉ एनके शर्मा पर 8.60 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शर्मा ने एक साल पहले भोपाल के डॉ एसडी सिंह तोमर को अस्पताल और सोसायटी बेचने का सौदा किया था।

तय सौदे के अनुसार डॉ तोमर ने 8.60 करोड़ रुपए नकद और चेक के माध्यम से डॉ शर्मा को दिए थे। स्टाम्प पर हुए अनुबंध के अनुसार 3 माह के अंदर सोसायटी की बैठक कर फरियादी को अध्यक्ष बनाया जाना था लेकिन, रकम मिलने के बाद से ही डॉक्टर शर्मा शहर छोड़कर फरार हो गए। एनके शर्मा के खिलाफ 8.60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

कोलार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. एसडी सिंह तोमर (42) मालवीय नगर में रहते हैं। पेशे से व्यवसायी डॉ. तोमर ने कोलार रोड स्थित ग्राम इनायतपुर में एसकेएस अस्पताल को जमीन, फर्नीचर और सोसायटी सहित खरीदने का सौदा डॉ. एनके शर्मा से किया था। आरोपी डॉ. शर्मा नई दिल्ली में रहता है, जो कि एसकेएस अस्पताल संचालित करने वाली सोसायटी का अध्यक्ष है। 22 जून 2015 हुए अनुबंध में तोमर ने नकदी और चेक से 8.60 करोड़ रुपए एनके शर्मा को दिए थे।

फरियादी डॉ. एसडी तोमर ने पुलिस को बताया कि पैसे देने के बाद शर्मा ने मुझे सोसायटी का सदस्य बनाया था। इसके बाद में बैठक कर मुझे सोसायटी का अध्यक्ष बनाया जाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी बीच पता चला कि शर्मा किसी और को करोड़ों में सोसायटी बेच रहा है। मैंने करीब सात महीने पहले पुलिस के आला अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!