व्यापारी ने पत्नी के टुकड़े टुकड़े कर जला डाला | Crime News

Updesh Awasthee
हैदराबाद। एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की न सिर्फ हत्या की बल्कि शव को टुकड़े-टुकड़े कर जलाने का प्रयास भी किया। घटना उस वक्त सामने आई, जब भीड़ ने आरोपी पति को शमशाबाद के नजदीक से रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोपी पति को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की पहचान जूता व्यापारी रुपेश अग्रवाल के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान विदेशी महिला सिंथिया के रूप में हुई है।

रुपेश अग्रवाल का घर माधापुर में है। दोनों की शादी 2008 में हुई थी। उनकी एक सात साल की बेटी सानिया भी है। दोनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रुपेश ने अपनी पत्नी को मार डाला। मारने के बाद शव के टुकड़े करे और सूटकेस में भरकर मदनापल्ली गया। वहां पर उसने सूटकेस में आग लगा दी।

फिलहाल पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने जले हुए अंगों को भी बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!