सस्पेंड होते ही DSP ने सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
बेंगलुरु। कर्नाटक के चिकमंगलूर में सस्‍पेंड होने की खबर मिलने के बाद एक डिप्टी एसपी कलप्पा हंडिबग ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह उनके घर से उनका शव बरामद किया। खबर है कि एक किडनैपिंग मामले में उन्‍हें आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया।

बताया जा रहा है क‍ि बीती 28 जून को यहां तेजस गौड़ा नाम के एक फाइनेंसर का 6 बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद बदमाशों ने दस लाख की फिरौती लेकर गौड़ा को छोड़ दिया था। मामले में डिप्टी एसपी कलप्पा के शामिल होने की बात सामने आई थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए एसपी संतोष बाबू ने बीते सोमवार को सीनियर अफसरों से कलप्पा के सस्पेंशन की सिफारिश की थी। जिसके बाद उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया था। 

सस्‍पेंशन की खबर के बाद ही उनके सुसाइड करने की खबर सामने आई। उनके आत्‍महत्या करने के मामले को इस केस से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले पर अब जांच सीबीआई को सौंपी गई है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!