माताटीला बांध से पानी भरकर ला रहे हैं बादल

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र एवं उप्र की सीमा पर बने माता टीला बांध से इन दिनों बादल पानी भरते हैं और आसपास के इलाकों में बरस जाते हैं। जी हां, यह भी सही है। मप्र के शिवपुरी, गुना समेत यूपी के ललितपुर व आसपास के इलाकों में जो बारिश हो रही है, वही उन्ही के अपने माता टीला बांध के पानी की है। 

27 अगस्त 2016 बारिश के मौसम में माता टीला बांध से पानी भरते हुए बादल का यह चमत्कारी वीडियो हमारे एक पाठक ने रिकार्ड कर हमें भेजा है। बताया गया है कि बादल बांध के ऊपर आते हैं और पानी भरकर हवा में लहराते हुए चले जाते हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार बादल बांध के ऊपर घिर आए और फिर पानी भर रहे हैं। 

इसके बाद पानी से लबालब हुए बादल हवा के साथ बहते हुए आगे निकल गए। प्रकृति की यह तकनीक इससे पहले बहुत कम रिकार्ड की गई होगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा यह भी किया गया है कि बादलों की इस प्रक्रिया के कारण माताटीला बांध का वाटरलेवर 2 फुट तक नीचे चला गया है। अर्थ यह कि प्रकृति अपना संतुलन खुद बना रही है। बांध को ओवरफ्लो होने से रोकने की यह उसकी अपनी तकनीक है।
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/fkTX2H01saA
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!