नीम के नीचे धरने पर लेटे अजीत जोगी, सैंकड़ों समर्थक गिरफ्तार

Updesh Awasthee
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पुलिस ने अनाधिकृत तौर पर 'हाउस अरेस्ट' किया है। जोगी ने वीडियो संदेश जारी कर इस अरेस्ट पर अपना असंतोष जाहिर किया है। रायपुर के कटोरा तालाब स्थित अजीत जोगी के बंगले में पुलिस किसी को आने की इजाजत नहीं दे रही है। बंगले के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी को आज सुबह पुलिस ने कठोर तालाब स्थित उनके बंगले में पुलिस ने रोक लिया था। जिसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा पूर्व सीएम अजीत जोगी अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ निकले। जोगी व्हीलचेयर के सहारे ही अपने समर्थकों के साथ बढ़ रहे थे। जोगी के आगे-पीछे पुलिस चल रही थी। आखिरकार अजीत जोगी को सिविल लाइन में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने रोक लिया गया।

जोगी का कहना है कि जब पूरे प्रदेश में मेरे हजारों समर्थकों को गिरफ्तार किया है तो मुझे भी करो लेकिन पुलिस अजीत जोगी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। अजीत जोगी पुलिस कट्रोल रूम के सामने नीम के पेड़ की छांव में तीन घण्टों से रोड में ही जमे हुए हैं। तेज गर्मी के कारण जोगी की तबियत बिगड़ती देख समर्थकों ने सड़क पर बिस्तर लगा दिया है। गौरतलब है कि अजीत जोगी ने सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाले युवक योगेश साहू की मौत के बाद छत्तीसगढ़ बन्द की अपील की थी।  

इससे पहले जोगी ने वीडियो संदेश में कहा है कि, सीएम रमन सिंह असंवेदनशीलता के बाद अब तानाशाही पर उतर आए हैं। मुझे और मेरे साथियों को पूरे प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। मेरे घर के भी चारों तरफ पुलिस लगाकर मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है। 

अजीत जोगी को अनाधिकृत तौर पर 'हाउस अरेस्ट' 
उन्होंने कहा कि मैं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने पर विश्वास करता हूं। मैं अवश्य बाहर आऊंगा। पर, इस तरह की गिरफ्तारी कर सीएम लोगों की आवाज नहीं दवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और आउटसोर्सिंग के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!