सीएम शिवराज सिंह ने की आचार्य विद्यासागर की अगवानी

भोपाल। आचार्य विद्यासागर महाराज सोमवार सुबह भानपुर जैन मंदिर से हबीबगंज स्थित जैन मंदिर के लिए पदविहार किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और जयंत मलैया आचार्यश्री की अगवानी करने पहुंचे। विहार के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाराजजी के साथ चले। आचार्य विद्यासागर महाराज हबीबगंज जैन मंदिर में मुनिसंघ सहित चातुर्मास करेंगे। रास्ते के दोनों तरफ लोग घंटों पहले आचार्यश्री की एक झलक देखने के लिए खड़े रहे।

करीब 70 वर्षीय आचार्य विद्यासागर ने 25 जून को कुंडलपुर से ससंघ पदविहार शुरू किया था। 17 जुलाई को करीब 300 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए उन्होंने राजधानी में प्रवेश किया। सागर से संतश्री के साथ चल रहे ब्रम्हचारी अंकुर ने बताया कि आचार्य श्री सुबह 5:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक पदविहार करते हैं। इसके बाद आहारचर्या होती है।

दोपहर में वह 2 बजे पदविहार के लिए निकलते है। पदविहार शाम 5:30 बजे तक चलता है। वह 24 घंटे में एक ही बार आहार चर्या करते है। उसमें नमक, मीठा, दूध, ड्राय फ्रूट्स, हरी सब्जी आदि नहीं लेते। वह सिर्फ मूंग की दाल और रोटी का सेवन करते हैं और अहार लेते समय एक ही बार जल ग्रहण करते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !