फार्मूला 75 की तलवार अब आनंदीबेन के सर पर

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। बीजेपी में इन दिनों फार्मूला 75 काफी चर्चा में है। मप्र में 2 मंत्रियों को हटा दिया गया। फिर केंद्र सरकार में से भी 2 मंदिरों को फार्मूला 75 के तहत ही हटाया गया। अब फार्मूला 75 की तलवार गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल पर लटक गई है। 

बीजेपी में फार्मूला 75 अमित शाह ने सेट किया था। इस आधार पर मप्र के केबिनेट मंत्री बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को हटाया गया लेकिन पीएम मोदी ने अपने मंत्रीमंडल में फार्मूला 75 का ध्यान नहीं रखा। 75 पार के 3 मंत्रियों को मंडल में ले लिया। विवाद हुआ तो 2 मंत्रियों से इस्तीफा मांग लिया गया। 

अब यह तलवार गुजरात की सीएम आनंदीबेन पर लटक गई है। वो नवंबर 2016 में 75 साल की हो जाएंगी। आनंदीबेन मई 2014 में मुख्यमंत्री बनी थीं। उनका जन्म 1941 में हुआ था और इस 21 नवंबर को वे 75 साल की हो जाएंगी।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘जब पटेल 75 वर्ष की हो जाएंगी तब क्या होगा, यह सवाल हर किसी के दिमाग में है।’’ एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘अटकलें इस मुद्दे को लेकर हैं कि क्या उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा या फिर वह अपवाद होंगी और उन्हें 2017 विधानसभा चुनाव तक एक साल के लिए और पद पर बने रहने दिया जाएगा।’’ 

साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई थी तो अधिक आयु के कारण लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा जैसे कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं को मंत्री पद नहीं दिया गया था। सिन्हा ने यह कहा था कि भाजपा ने 75 वर्ष से अधिक आयु के अपने नेताओं को ‘‘26 मई, 2014 को दिमागी तौर पर मृत घोषित कर दिया है।’’

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!