संसद में गुजरात के दलित कांड पर बहस चल रही थी, राहुल गांधी झपकी ले रहे थे

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस ने गुजरात में दलितों की स्थिति को लेकर हंगामा किया। बहलहार, इस दौरान एक रोचक घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस सांसद जहां गुजरात की भाजपा सरकार को निशाना बना रहे थे, वहीं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी झपकी लेते हुए दिखाई दिए। राहुल के ये वीडियो टीवी चैनलों पर दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, राहुल उस समय झपकी लेते नजर आए, जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह विपक्षी सदस्यों के सवालों के जवाब दे रहे थे। बहरहाल, यह पहला मौका नहीं है जब राहुल संसद में झपकी लेते पकड़ाए हैं। अगस्त 2015 के मानसून सत्र के दौरान ही लोकसभा में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से जुड़े मामले पर बहस के दौरान भी राहुल झपकी ले रहे थे।

तब भी सोशल मीडिया में राहुल की फोटो वायरल हुई थीं। इसी तरह जुलाई, 2014 को संसद में महंगाई पर चर्चा के दौरान राहुल सोते हुए देखे गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!