BJP नेता ने MEDIA के सामने मायावती के लिए कहे गंदे शब्द

Updesh Awasthee
मऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने राजनीति की मर्यादा तोड़ते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दयाशंकर सिंह की टिप्पणी ऐसी नहीं है, जिसे यहां लिखा जा सके। दयाशंकर सिंह ने पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाया, फिर इस दौरान वे कुछ ऐसा बोल गए जिसकी इजाजत भारतीय राजनीति नहीं देती। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद दयाशंकर सिंह आज मऊ पहुंचे थे।

उनका भाजपाइयों ने पार्टी कार्य़ालय में फूल-माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दयाशंकर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 300 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। 

उन्होंने कहा कि मायावती का वजूद अब समाप्त हो रहा है। कांशीरामजी ने जो सपना देखा था, उस सपने को मायावती चूर-चूर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मायावतीजी किसी को एक करोड़ रुपए में टिकट देती हैं लेकिन अगर कोई एक घंटे बाद ही 2 करोड़ देता है, तो उसको टिकट दे देती हैं और शाम को अगर कोई तीन करोड़ देने वाला मिलता है, तो पुराने वाले का टिकट काट कर उसे दे देती हैं। ये आरोप लगाते-लगाते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने राजनीति की मर्यादा के बाहर जाकर कुछ शब्दों का इस्तेमाल कर डाला। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!