दबंग-3 से सोनाक्षी आउट, परिणीति की संभावना

Updesh Awasthee
सलमान खान सुल्तान के बाद अब जल्द कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ट्यूबलाइट की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बाद चर्चा है कि सल्मान खान हिट फिल्म फ्रेंचाइजी 'दबंग' की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग करेंगे। 'दबंग 3' को लेकर यह भी चर्चा खूब है कि इस बार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की जगह परिणीति चोपड़ा ले सकती हैं।

एक खबर के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस ने 'दबंग 3' में रज्जों के किरदार के लिए सोनाक्षी सिन्हा की जगह परिणीति चोपड़ा को साइन करने का मन बनाया है। सलमान से जुड़े एक सूत्र ने बताया, अरबाज खान के हिसाब से रज्जो के किरदार में परिणीति बिल‍कुल फिट बैठ रही हैं, जिसके चलते वह जल्द ही परिणीति से बात करने वाले हैं।

इस बात की भी खूब चर्चा है कि सलमान और सोनाक्षी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। कहा जा रहा है जब से सोनाक्षी ने अरबाज खान की फिल्म डॉली की डौली के ऑफर को ठुकराया था तो सोनाक्षी के यह बात अरबाज और सलमान दोनों को रास नहीं आई। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान भी सोनाक्षी संग दोबारा काम करने के मूड में नहीं है। यही वजह है जो फिल्ममेकर्स फिल्म के लिए एक अच्छा रिप्लेसमेंट की खोज में हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा था तो फैन्स 'दबंग 3' में पहली बार सलमान और परिणीति की जोड़ी स्क्रीन पर देखेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!