उज्जैन। सामाजिक रिश्तों को तार तार करता एक मामला प्रकाश में आया है। एक मजदूर पिता की 16 वर्षीय बेटी का उसकी नानी का 62 वर्षीय वृद्ध 2 साल तक रेप करता रहा। मामले का खुलासा तो तब हुआ जब उसकी तबीयत खराब हुई और पता चला कि वो 3 माह के गर्भ से है। जीवाजीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। मां की मानसिक स्थिति खराब है। इस कारण किशोरी महावीर नगर में नानी के साथ रहती थी। नानी क्षेत्र में रहने वाले अमरजीत पिता सतनाम सैनी (62) के साथ रहती थी। अमरजीत विभिन्न् जगह लगने वाले मेलों में अष्ट धातु की अंगूठी व खिलौने बेचने का काम करता है। किशोरी के साथ वह दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।
परेशान होकर किशोरी ने दिल्ली में रहने वाली मौसी को बुलाया था। 15 दिन पूर्व किशोरी की मौसी उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। वहां उसकी तबीयत खराब होने पर चिकित्सक के पास ले गई। जहां किशोरी को 3 माह के गर्भ की जानकारी मिली। सोमवार को किशोरी को लेकर उसकी मौसी उज्जैन पहुंची और अमरजीत के खिलाफ जीवाजीगंज पुलिस को शिकायत की।
