कांग्रेस नेता ने कश्मीरी लड़की का मॉरीशस ले जाकर रेप किया

मुंबई। अपने ही कार्यालय की लड़की के साथ विदेश में रेप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेता आल इंडिया पावरलूम बोर्ड का उपाध्यक्ष रह चुका है। आरोप है कि कांग्रेस नेता शिवानंद हुल्यालकर ने अपने ही दफ्तर की एक कश्मीरी लड़की को मॉरीशस ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़ित लड़की ने मॉरीशस से लौटने के बाद मुंबई पश्चिम उपनगर के बांद्रा पुलिस थाने में शिवानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित 23 वर्षीय कश्मीरी लड़की शिवानंद हुल्यालकर से मिलने से पहले एक फाइव स्टार होटल में नौकरी करती थी। शिवानंद से मुलाकात के बाद पीड़ित लड़की ने फाइव स्टार होटल की नौकरी छोड़कर शिवानंद के यहां नौकरी शुरू कर दी।

शिवानंद ने बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाके में उसको एक घर खरीद कर दिया और दोनों साथ में रहने लगे। पीड़ित लड़की के अनुसार अब आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, शिवानंद के करीबियों को कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। शिवानंद शिकायतकर्ता लड़की को मॉरीशस घुमाने ले गए थे। पर वहां से लौट कर उसने पुलिस में शिकायत कर दी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!