शासन ने मांगी हड़ताली अध्यापकों की लिस्ट

Updesh Awasthee
भोपाल। आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर हड़ताल कर रहे अध्यापकों की जानकारी मांगी है। यह भी कहा गया है कि सभी से पहले हड़ताल नहीं करने को लेकर बात करें। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अध्यापक विसंगति रहित गणना पत्रक की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। आयुक्त लोक शिक्षण नीरज दुबे ने इन पर सख्त कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है। 

उन्होंने सभी डीईओ को निर्देश जारी किया है कि सभी स्कूलों से एक चार्ट बनाकर जानकारी भरें कि कितने अध्यापक कार्यरत हैं और कितने हड़ताल पर। कौन से वर्ग के कितने अध्यापक कितने समय से हड़ताल कर रहे हैं। इसके अलावा हड़ताल के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। साथ ही शिक्षकों से चर्चा करें और प्रयास करें कि वे हड़ताल पर न जाएं। इसके बावजूद वे नहीं मानें तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर इसकी जानकारी भोपाल भेजें।

यूं तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है परंतु इस बार शासन इस प्रक्रिया के माध्यम से यह जानने की कोशिश भी कर रहा है कि क्या वाकई में पूरे प्रदेश में हड़ताल जारी है या केवल अखबारी बयानबाजियां चल रहीं हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!