अब विकालंग भी उतरे शिवराज सरकार के विरोध में

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में एक के बाद एक वर्गवार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शायद यह पहली बार है जब राजधानी में हर रोज कोई ना कोई नॉन पॉलिटिकल संगठन गंभीर आरोपों के साथ शिवराज सरकार का विरोध कर रहा है। इन दिनों मप्र मूक बधिर अधिकार मोर्चा के बेनर तले मप्र के विकलांग धरने पर बैठे हुए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें विकलांग से दिव्यांग तो पुकारा जाने लगा परंतु सरकार के पास उनके लिए कोई राहतकारी योजना नही है। शिवराज सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। 

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर से विकलांग भोपाल के यादगारे शाहजहांनी पार्क में प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले प्रदेशभर से विकलांग विदिशा पहुंचे थे। वहां से पैदल मार्च करते हुए भोपाल पहुंचे। मप्र मूक बधिर अधिकार मोर्चा संगठन के बैनर तले ये विकलांग 12 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते हैं।

मप्र विकलांग मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल (छतरपुर), मप्र मूक बधिर अधिकार मोर्चा के सहसंयोजक अभिषेक जैन व सतीश गौतम ने बताया कि विकलांगों के लिए बसों में पास की सुविधा नहीं है और न ही मुनासिब पेंशन मिल रही है। शिक्षित होने के बावजूद विकलांग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!