मोदी के साथ वही हुआ जो वो देश के साथ कर रहे हैं: दिग्विजय सिंह

Updesh Awasthee
भोपाल। न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत का प्रवेश नहीं हो पाया। इस ग्रुप में प्रवेश के लिए पीएम मोदी की कोशिशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, बावजूद इसके भारत को एंट्री नहीं मिल पाई।

इसे मुद्दे पर तमाम दलों के साथ कांग्रेस ने भी आलोचना की। कांग्रेस महासचिव व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी मामले में पीएम मोदी की आलोचना की है। दिग्विजय सिंह ने ये आलोचना अपने फेसबुक पेज में एक पोस्ट कर की है।

दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया पोस्ट
दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि 'NSG मुद्दे पर कई देश प्रमुखों ने मोदी जी के साथ वही कर दिया, जो मोदी जी ने देश की जनता के साथ किया - वादा खिलाफी!' दिग्गी की इस पोस्ट पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट के नीचे किसी एहतेशाम हसन सिद्दीकी का नाम लिखा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!