
सोमवार को दिन में पारा 36.3 डिग्री पर था। यह दोपहर बाद तक 33 डिग्री तक ही जा सकेगा। रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी दो तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इस सीजन में अब 9.61 सेमी बारिश हो चुकी है। दो दिन तक और बारिश हुई तो महीने की सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।