ये हैं कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल की कथित डॉन, कट्टा लेकर घूमने का आरोप

भोपाल। विवादों में घिर गए कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में अब डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। अवैध कट्टा लेकर घूमने के आरोप में पुलिस ने 3 लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं आरोपी छात्राओं का कहना है कि यह उन्हे और हॉस्टल को बदनाम करने का षडयंत्र है। 

लड़कियों के धमकाने के बात सामने आने के बाद आनन-फानन में आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त एमके अवस्थी ने हाॅस्टल का दौरा किया। हॉस्टल में लड़कियों ने पंखा नहीं चलने और खाना बनाने जैसी दिक्कतों का जिक्र किया। एक दिन पहले तक महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने हॉस्टल की जिन लड़कियों ने दो सीनियर लड़कियों प्रीति, सीमा शाक्या के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन अफसरों के धमकाने के बाद उन्होने अपना बयान बदल दिया।

दोनों सीनियर बहुत अच्छी हैं
मीडिया के सामने भी लड़कियों ने कहा कि बेवजह हॉस्टल को बदनाम किया जा रहा है। यहां पर लड़कियों को कोई दिक्कत नहीं है। दोनों सीनियर लड़कियां बहुत अच्छी हैं। अफसर भी सबकी बात सुनते हैं। उधर, हॉस्टल में दो सीनियर लड़कियों द्वारा मारपीट की शिकार छात्रा श्रृष्टि उईके का हमीदिया अस्पताल में देर शाम को मेडिकल कराया गया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!