2 दिन से लगा था लाइन में, इलाज नहीं मिला तो नस काट ली

Updesh Awasthee
इंदौर। एमवाय अस्पताल में लापरवाही थम नहीं रही है। सोमवार को खंडवा से आए एक मरीज को घंटों लाइन में लगने के बावजूद इलाज नहीं मिला। आखिर परेशान मरीज ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। उसका कहना था वह दो दिन से इंदौर आया हुआ है, लेकिन उसे बिना इलाज लौटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक सद्दाम पिता इब्राहिम सुबह 10.15 बजे ओपीडी में पहुंचा और डॉक्टर-स्टाफ के सामने हाथ की नस काट ली। इसके बाद उसने वहां हंगामा मचा दिया। घटना से घबराए डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया।

सद्दाम का कहना है वह दो दिन पहले अस्पताल आया था। पर्ची कटाने के लिए वह लाइन में लगा और काफी देर इंतजार के बाद उसका नंबर आया। दो बार पर्ची कटाने के बाद भी इलाज नहीं मिला। इस कारण परेशान होकर यह कदम उठाया।

पैर फ्रेक्चर होने पर इलाज कराने आया, डॉक्टरों ने पीटकर भगाया
सद्दाम का कुछ दिन पहले पैर फ्रैक्चर हो गया था। वह एमवाय अस्पताल में इलाज कराने के बाद खंडवा लौट गया। जब दवाइयों से फायदा नहीं हुआ तो शनिवार को डॉक्टर को दिखाने एमवाय अस्पताल आया था। उसका आरोप है कि शनिवार को डॉक्टर ने इलाज नहीं किया। रविवार को लाइन में लगकर पर्ची कटाई।

डॉक्टर ने इलाज के नाम पर झगड़ा किया और मारपीट कर भगा दिया। रविवार को जब फिर पर्ची कटाकर इलाज कराने आया तो डॉक्टर ने फिर पीटा। इलाज नहीं मिलने के कारण ओपीडी में ही हाथ की नस काट ली। जब उसे इलाज के लिए कैजुअल्टी लेकर आए तो पैर की नस भी काट ली।

अब अस्पताल वाले एडमिट नहीं कर रहे
सद्दाम का आरोप है कि अस्पताल वाले उसे एडमिट नहीं कर रहे है। अस्पताल प्रबंधन मुझे फिर से भगा देगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!