19 लड़कियों को लोहे के पिंजरे में डालकर जिंदा जला दिया

Updesh Awasthee
मोसुल। इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकियों ने सेक्स स्लैव बनने से इनकार करने पर 19 यजीदी लड़कियों को लोहे के पिंजरे में डालकर जिंदा जला दिया। समाचार एजेंसी ARA ने यह खबर दी है। पीड़ितों को गुरुवार को भारी भीड़ के सामने मोसुल कें केंद्र में बर्बर तरीके से मारा गया।

मीडिया एक्टिविस्ट अब्दुल्लाह अल-माल्ला ने बताया, 'उन्होंने आईएस आतंकियों के साथ सेक्स से इनकार कर दिया था इसलिए उन्हें मारा गया।' एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब 19 लड़कियों को जलाया गया तो सैंकड़ों लोग इसे होते देख रहे थे। इस वीभत्स सजा से बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। 

उत्तर-पश्चिमी इराक के सिंजर से आईएस जिहादियों ने 3,000 यजीदी लड़कियों को अगस्त 2014 में अगवा किया था। इराकी कुर्दिस्तान में में इस वजह से 4 लाख लोगों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा था। कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, इराक और सीरिया में अगवा की गई 1800 यजीदी महिलाएं और लड़कियां अभी भी आईएस के कब्जे में हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!