नरेंद्र मोदी के राज में 25 पैसे की घूस नहीं चलती: रविशंकर

Updesh Awasthee
जयपुर। नरेन्द्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करने की कवायद लेकर पूरे देश भर में की जा रही है। आम सभाओं की श्रृंखला में जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर में आमसभा का आयोजन कर दो साल में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा देने के साथ तीन साल में देश की तकदीर और तस्वीर बदलने की बात कही गई है।

जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को जनता से वादा किया कि दो साल का हिसाब तो दे दिया है अगले साल फिर आएंगे और उसके अगले साल भी आएंगे। फिलहाल दिल्ली में आने वाले कई वर्षों तक कोई वेकेंसी (दूसरी सरकार नहीं आएगी) नहीं है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो साल में सबसे बड़ी उपलब्धि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना रहा। नरेन्द्र मोदी की सरकार में 25 नए पैसे की घूस नहीं चलती। केन्द्र सरकार की योजनाओं में बेटियों से लेकर घर की महिलाओं, युवाओं, किसानों और बुजुर्गो तक को लाभ पहुंचाया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!