मध्य प्रदेश में ट्राइबल के शिक्षकों की विशेष पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 6 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश शासन के संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास, जबलपुर संभाग द्वारा ट्राइबल डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले 9 जिलों में विशेष पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 

मध्य प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर एवं पांढुर्णा के सहायक आयुक्त / जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग के नाम जारी निर्देश क्रमांक 1022 में लिखा है कि, कार्यलय आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल का पत्र क्रमांक 6290 दिनांक 26 मार्च 2026 के संदर्भ में माननीय सर्वोच्य न्यायालय दिल्ली द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने संबंधी सूचना जारी की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा शासकीय शिक्षकों के लिए विशेष पात्रता परीक्षा का पहला चरण जुलाई अगस्त 2026 में आयोजित किया जाना है। निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ शिक्षकों को परीक्षा की आधिकारिक सूचना प्रदान करें। 

राजधानी में शिक्षकों के बड़े प्रदर्शन की तैयारी

इधर मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों द्वारा राजधानी भोपाल में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। शिक्षकों को उम्मीद है कि सरकार कोई ना कोई रास्ता जरूर निकलेगी और परीक्षा का आयोजन अंतिम समय में स्थगित कर दिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!