ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: जयभान सिंह पवैया की सरकारी नियुक्ति के बाद, पवैया भले ही शरणागत हो गए हों परंतु फिर भी पार्टी की इस रणनीति का असर दिखाई दिया। ग्वालियर की धरती पर आज श्रीमंत महाराज साहब, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नॉर्मलाइजेशन देखने को मिला। वह पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय की भूमि पूजन में नरेंद्र सिंह तोमर और ऐसे सभी भाजपा नेताओं के साथ खड़े दिखाई दिए, जिनको पीछे छोड़कर सिंधिया ने ग्वालियर पर अपनी सत्ता का ऐलान कर दिया था।
आज का समाचार
5 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। ग्वालियर में भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम था। सामान्य तौर पर संगठन के इस प्रकार के कार्यक्रम में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल नहीं होते। सब जानते हैं कि ग्वालियर चंबल में BJP(O) और BJP(S) दो बिल्कुल अलग और स्पष्ट इकाइयां है। दोनों इकाइयों के पदाधिकारी को BJP पार्टी और सरकार में पद मिलते हैं परंतु मूल भाजपा के कार्यकर्ता को उनकी योग्यता के अनुसार पद मिलते हैं जबकि सिंधिया भाजपा का कोटा फिक्स होता है। फिर किसको क्या मिलना है यह सिंधिया तय करते हैं। इसलिए सिंधिया भाजपा के कार्यकर्ता भी मूल भाजपा के कार्यालय में नहीं जाते। यहां तक की मूल भाजपा के कार्यक्रम में भी सिंधिया और उनके समर्थक शामिल नहीं होते।
नॉर्मलाइजेशन की जरूरत क्या थी
साल 2025 के अंतिम 6 महीना में सिंधिया की पॉलिटिक्स भारतीय जनता पार्टी की परंपरा से बिल्कुल अलग दिखाई दी। ग्वालियर में जिला योजना की समिति को उन्होंने इस प्रकार से कैप्चर किया, कि सबको दिखाई तुझे लेकिन कोई कुछ कहा ना पाए। मीडिया मैनेजमेंट के माध्यम से उन्होंने खुद को ग्वालियर चंबल का पॉलिटिकल श्रीमंत घोषित कर दिया। फिर बाद में उन सभी क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश कर दिया जो 1947 से पहले सिंधिया के शासन के अधीन थी। मैसेज बहुत क्लियर था।
सिंधिया ने कह दिया था कि 40% मध्य प्रदेश मेरा है, और इसमें टिकट से लेकर पदाधिकारी की लिस्ट तक सब कुछ मैं फाइनल करूंगा। जरूरी हो गया था कि उन्हें पार्टी कार्यालय लाया जाए और यह बताया जाए कि, श्रीमंत राजमाता साहब, पार्टी की संस्थापक सदस्य हैं परंतु पिछले 47 साल में ना तो पार्टी का बंटवारा हुआ है और ना ही संविधान में ऐसा कोई प्रावधान है कि, श्रीमंत राजमाता साहब का सम्मान और अधिकार, उत्तराधिकार के तहत उनकी संतानों को दिया जाएगा।

.png)

