रामवृक्ष के बेडरूम में मिले लड़कियों के जींस-टॉप

Updesh Awasthee
मथुरा। ढाई साल के कब्जे के बाद जब जवाहर बाग खुला तो हर कोई हैरान रह गया। साधारण धोती या लुंगी कुर्ता पहने वाले रामवृक्ष का रहन सहन रईसों जैसा था। जिला उद्यान अधिकारी के आवास को उसने अपना ठिकाना बना रखा था।

वैसे तो वह अकेला रहता था, लेकिन बेडरूम में मंहगी साड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें से कुछ जल भी गईं हैं। लड़कियों के जींस-टॉप भी उसके कमरे से मिले हैं। आंगन में भी महिलाओं के कपड़े सूख रहे थे।

पुलिस यह भी जांच कर रही  है कि यह महिलाएं कौन थी, क्या वे गिरफ्तार की गई महिलाओं में हैं या फिर फरार हो गईं। क्या परिवार की महिलाएं भी आती जाती थीं।

उसकी नजदीकी किन-किन महिलाओं से थी, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है ताकि उसके और उसके संपर्कों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके।

बाग में अवैध शराब बनाने की भट्टियां भी चलती थी। बाग की जमीन में जगह-जगह घड़े दबे मिले हैं। इन सभी घड़ों में गुड़ का पानी भरा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी गुड़ से यहां शराब तैयार की जाती थी। अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों का भी जखीरा था। बियर की बोतलें तो जगह-जगह बिखरीं पड़ी मिलीं। इससे यह तो साफ है कि यहां शराब पीने पर कोई पाबंदी नहीं थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!