Crescent Water Park लौट रहे भोपाली युवकों की जायलो पलटी, 3 मौत, 8 घायल

Updesh Awasthee
भोपाल। क्रिसेंट वॉटर पार्क से लौट रहे भोपाली युवकों की जायलो भोपाल-इंदौर स्टेट हाई-वे पर हादसे का शिकार हो गई। जायलो में 11 युवक सवार थे, इनमें से 3 की मौत हो गई जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रविवार 29 मई शाम करीब 5 बजे ग्राम लसूड़िया के पास हुई। 

पुलिस के मुताबिक ग्राम लसूड़िया परिहार के पास तेज रफ्तार जायलो क्रमांक एमपी 04 टीए 5598 का अगला पहिया फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क के दूसरे छोर पर जा कर पलट गई। इस हादसे में भोपाल निवासी कुलदीप पिता उदयवीर यादव (34) और रोहित गुर्जर पिता मेघसिंह गुर्जर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक (32) ने इलाज के दौरान भोपाल के चिरायु अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य आठ युवकों का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीहोर कोतवाली पुलिस और इमरजेंसी वाहन मौके पर पहुंच गए थे। वहां से छह घायलों को भोपाल लाया गया, जबकि दो युवकों को इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिनमें मनोज (30), रोहित (28) हैं। 

इन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। मृतक कुलदीप सिंह के पिता उदयवीर सिंह रातीबढ़ थाने में एएसआई हैं। मृतक रोहित के पिता मेघराज सिंह डीआरपी लाइन में हवलदार हैं। कुलदीप और रोहित दोनों ही बस संचालक हैं। जबकि मृतक दीपक मंत्रालय विस्तार में पेटी कॉन्ट्रेक्टर का काम करता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!