अमित शाह: समरसता के नाम पर भेदभाव भरा स्नान

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गरीब दलितों को लुभाने के लिए वा​ल्मीकि घाट पर स्नान करने पहुंचे थे परंतु उनके स्नान के इंतजार बड़े लक्झरी थे। पढ़िए क्या क्या स्पेशल इंतजाम किए गए थे अमित शाह के लिए: 

  • वाल्मीकि घाट पर मेला प्रशासन ने रेड कारपेट बिछा दिया था ताकि अमित शाह के पैरों में कंकड़ ना चुभें। यहां 16 लाख रुपए खर्च किए।
  • नदी में 12 एरियेटर्स लगाए और 100 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की मदद से पानी साफ किया, ताकि गंदा पानी अमित शाह के आसपास भी ना पहुंच पाए। 
  • घाट को खुशबूदार बनाने के लिए लेमन ग्राम और रूम फ्रेशनर स्प्रे छिड़कने का बंदोबस्त था ताकि वातावरण में मौजूद बदबू से उन्हें बचाया जा सके। 
  • जब शाह पानी में उतरे तो एलईडी पर पानी की गुणवत्ता नहाने व आचमन योग्य दिख रही थी।
  • वाल्मीकि धाम में शाह को बालभोग (नाश्ता) करना था किंतु देरी से आए और नाश्ते से कन्नी काट ली।
  • शाह के लिए मंच पर अलग सोफा लगाया जा रहा था लेकिन अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने कार्यकर्ताओं को अलग सोफा लगाने से रोक दिया।


कुल मिलाकर पूरे कार्यक्रम में केवल एक स्थान पर समरसता दिखाई दी। बाकी हर कदम पर भेदभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। 
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!