
12 मार्च को सागर जिले के राहतगढ़ में हुए इस हादसे में नीतू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें मंत्री कुसुम महदेले के परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, नीतू सिंह और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
क्या था पूरा मामला
मंत्री कुसुम महदेले के रिश्तेदार को लेकर भोपाल से पन्ना जा रही जायलो कार (MP04-CM-5333) 11 मार्च को सागर जिले के राहतगढ़ में जीप से टकरा गई थी। इस जीप में स्कूली बच्चे सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि जायलो में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो लोगों की सागर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतकों में कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक कुसुम महदेले के दो चचेरे भाई प्रहलाद, जगदीश और भाभी सावित्री, मुन्नी हैं, जबकि पांचवा मृतक ड्राइवर राजेश सिंह था।