मुरैना। कलेक्टर ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में लापरवाही बरतने पर 40 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इनमें जनपद सीईओ और इंजीनियर भी शामिल है।
जिला प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 31 मई 2016 तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में लापरवाही बरतने पर 40 अधिकारियों के विरूद्ध कलेक्टर विनोद शर्मा के निर्देशन पर जिला पंचायत के सीईओ अनुराग वर्मा ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किये है।
नोटिस में तीन दिनों के अन्दर स्वयं उपस्थित होकर अभिमत प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।जिनमें जौरा, कैलारस, पहाडगढ और तत्कालीन जनपद सीईओ के नाम शामिल है। इसके साथ ही उपयंत्री, सहायक उपयंत्री, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक के नाम शामिल है।