आम आदमी पार्टी से निराश नेताओं के लिए नया नाम 'स्वराज पार्टी'

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के 2 पहलू मानने वाले लाखों लोग बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी में जुड़े थे, लेकिन जल्द ही वो निराश हो गए और वापस लौट गए, लेकिन अब उन्हें निष्क्रिय रहने की जरूरत नहीं। उम्मीद की एक नई किरण सामने आई है। नाम है 'स्वराज पार्टी।

रविवार 29 मई को पंजाब में स्वराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी शुरू करने की घोषणा की गई। पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मंजीत सिंह ने चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की। इस नई पार्टी ने खुद को स्वराज अभियान से जुड़े होने की घोषणा की है। स्वराज अभियान आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित नेता योगेंद्र यादव की अध्यक्षता वाला एक सामाजिक-राजनीतिक गुट है।

सर्वसम्मति से स्वराज पार्टी के अध्यक्ष चुने गए मनजीत सिंह ने कहा, "पूरे पंजाब से 'स्वराज लहर' के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने स्वराज पार्टी की शुरुआत की है। प्रखंड से ग्राम स्तर तक पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए 41 सदस्यीय राज्य कार्य समिति का गठन किया गया है।"
'स्वराज लहर' स्वराज अभियान की पंजाब इकाई है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि पंजाब के 22 जिलों में से 11 में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काम भी करने लगा है।

हालांकि, इस सम्मेलन में जहां नई पार्टी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया उसमें स्वराज अभियान के योगेंद्र यादव एवं प्रशांत भूषण सहित कोई भी राष्ट्रीय नेता मौजूद नहीं था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!