
मध्यप्रदेश सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगा और अगली कढी में मंत्रालय एवं विंध्याचल भवन में हस्ताक्षर करायेंगे।
मध्यप्रदेश सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कतिपय समाचार पत्रों में अशोक पाण्डे द्वारा उन्हें निकाले जाने के समाचार को भ्रामक बताया। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि अशोक पाण्डे के मोर्चा से उनका कोई लेना देना नही है। वे कभी उस मोर्चा में सम्मिलित ही नही है तो निकालने का प्रश्न ही नही उठता। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि अशोक पाण्डे मध्यप्रदेश सामान्य,पिछडा एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के तथाकथित पदाधिकारी है जबकि वे मध्यप्रदेश सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी है।
वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेयी एवं अन्य गणमान्य के कहने पर लक्ष्मीनारायण शर्मा का मध्यप्रदेश सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं अशोक पाण्डे का संघर्ष मोर्चा मिलकर कार्य कर रहे थे। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि अब वे अषोक पाण्डे के मोर्चा के साथ नही काम करेंगे क्योकि अशोक पाण्डे संकुचित विचारधारा लेकर चलते हैं। इसके पहले भी अशोक पाण्डे ने अखबारों में बयान देकर सजाकस से दूरी बनाई थी। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि आरक्षण की लडाई मध्यप्रदेश सामान्य जाति एवं पिछडा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा और सजाकस मिलकर लडेंगे।