रीवा का चिरहुला तालाब अब पर्यटक स्थल बनेगा

Updesh Awasthee
भोपाल। ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा के चिरहुला तालाब को एक बेहतर पर्यटक-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तालाब की मेढ़ पर जन-भागीदारी से बरसात के पहले पौध-रोपण किया जायेगा। श्री शुक्ल आज रीवा में तालाब के निरीक्षण के बाद नागरिकों से चर्चा कर रहे थे।

श्री शुक्ल ने कहा कि इस तालाब को भी रानी तालाब की तरह विकसित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से तालाब के आसपास बैठने के लिये बेंच लगाने और समुचित प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिये।

श्री शुक्ल ने रतहरा और कुबेर तालाब का भी दौरा किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से इन तालाबों के विकास में जन-भागीदारी बढ़ाये जाने की बात कही।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!