कभी नीमच की शान हुआ करता था यह समारोह, अब फव्वारा भी नहीं चलता

Updesh Awasthee
नीमच। महाराणा प्रताप जयन्ति उत्सव कभी नीमच शहर की पहचान हुआ करता था लेकिन अब इस आयोजन की ओर किसी का ध्यान तक नहीं जाता। हालात यह हैं कि समारोह स्थल पर धूमधाम से लगाए गए फव्वारे भी नहीं चलते। 

नीमच सिटी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापित है। इसकी उचित देखरेख नगरपालिका प्रशासन करता है। शुरुआत में स्थल पर फव्वारा भी लगाया गया जो कुछ समय बाद बन्द हो गया। स्थल पर लगी हरियाली नपा प्रशासन की उपेक्षा के कारण दम तोड़ रही है। रौशनी के लिए लगे बिजली के पोल झुक गए है। अक्सर रात में प्रतिमा स्थल पर पर्याप्त रोशनी  नही रहती है।

इस वर्ष प्रताप जयन्ति 7 जून को मनाई जायेगी। इसकी व्यापक तैयारियां भी की जा रही है। प्रताप जयन्ति उत्सव समिति ने नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन एवं मुख्य नपाधिकारी सविता प्रधान से अपेक्षा जताई है कि प्रतिमा स्थल की सुध ली जाय और 7 जून समारोह से पहले सभी जरूरी व्यवस्था की जावे। समिति सदस्यों ने कहा कि प्रताप इस राष्ट्र की प्रेरणा है। ये शासन प्रशासन ही नही बल्कि प्रत्येक जन का कर्तव्य है कि प्रतिमा स्थल की उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाय। फिलहाल  नपा प्रशासन अपनी भूमिका अदा करे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!