झांसी। सूखे और जल संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड की प्यास बुझाने पहुंची वाटर ट्रेन यहीं से पांच लाख लीटर पानी लूटकर चली गई। 4 मई की रात रतलाम से वाटर ट्रेन ट्रेन झांसी पहुंची। तब बताया गया था कि यह ट्रेन महोबा भेजी जाएगी। इसे लेकर राज्य और केंद्र सरकार में तनातनी भी हुई, लेकिन बाद में पता चला कि वह ट्रेन खाली है।
9 मई को जब यह वाटर ट्रेन वापस रतलाम भेजी गई तो अपने साथ बुंदेलखंड का पांच लाख लीटर पानी भी ले गई। दरअसल जब यह पता चला कि ट्रेन खाली है और उसमे पानी नहीं है तो आनन-फानन में उसमे 6 मई को झांसी स्टेशन से पानी भरा गया, लेकिन जब बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिला प्रशासन ने पानी लेने से इनकार कर दिया तो यह ट्रेन झांसी स्टेशन के यार्ड पर ही खड़ी रही। इसके बाद 9 मई को इस ट्रेन को वापस रतलाम भेज दिया गया। इस तरह यह ट्रेन अपने साथ उसमें भरा 5 लाख लीटर पानी भी लेकर चली गई।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।
