पति का मजाक उड़ाती थी, पति ने गोली से उड़ा दिया
नई दिल्ली। पत्नी अपने पति का मजाक उड़ाती रहती थी। यह बात पति के दिल में इतनी चुभ गई कि कांट्रैक्ट किलर को सुपारी देकर पत्नी का मर्डर ही करवा दिया।
- क्या हुआ घटनाक्रम
- करीब डेढ़ साल पहले गुड़गांव के धनवापुर गांव के ललित दहिया की शादी छावला इलाके की मोनिका से हुई थी। इनके एक पांच माह की बेटी भी है।
- वारदात 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे की है।
- ललित अपनी कार से पत्नी मोनिका व पांच महीने की बच्ची के साथ छावला से गुजर रहा था।
- उसी दौरान वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वह टॉयलेट के बहाने कार से उतरकर बाहर चला गया।
- तभी एक लड़का कार के करीब आया और कार में बैठी मोनिका पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी और स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया।
- ललित दौड़कर आया तो तुरंत पत्नी को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- ललित अपनी फॉर्च्यूनर को साइड में खड़ा करता है।
- टॉयलेट करने का बहाना बनाकर गाड़ी से उतरकर चला जाता है।
- सुपारी किलर आता है, मोनिका को गोली मारता है और बाइक पर फरार हो जाता है।
- ललित दिल्ली पुलिस को फोन करता है।
- यहां हो गई चूक
- पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि एक हाउसवाइफ की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है।
- इसके बाद पुलिस ने नई थ्योरी पर काम करना शुरु किया।
- पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल्स निकाले और जांच शुरू किया।
- इसके बाद ये बात सामने आई कि उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर से कॉन्ट्रैक्ट किया था।
- पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
- पूछताछ में ललित पुलिस के सामने बार-बार अपने बयान बदल रहा था।
- जिसके चलते वह खुद ही अपने जाल में फंस गया।
- मजाक उड़ाती थी मोनिका
- शादी के बाद से ही उसकी मोनिका से बात-बात पर लड़ाई हो जाया करती थी।
- मोनिका उसके हकलाने का मजाक उड़ाया करती थी।
- परिवार के दबाव में उसने मोनिका से शादी की।
- मोनिका उसे परिवार से अलग कहीं दूर रहने के लिए दबाव डालती थी।
If you have any question, do a Google search