स्मार्टफोन मात्र 99 रुपए में, यहां बुक करें | How to Book Smartphone Namotel 99

Updesh Awasthee
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक के बाद एक सस्ते स्मार्टफोन चर्चा में हैं। 251 रुपये की कीमत वाला फ्रीडम 251, फिर 888 रुपये कीमत वाला डोकॉस एक्स1 और अब महज 99 रुपये वाला एंड्रॉयड फोन चर्चा में है। नमोटेल नाम की कंपनी ने नमोटेल अच्छे दिन के नाम से 99 रुपये की कीमत का सबसे सस्ता एंड्रॉयड पेश किया है।

प्रमोटर माधव रेड्डी ने दावा किया है कि यह दुनिया के सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। रेड्डी के मुताबिक नमोटेल 4 इंच डिस्प्ले के साथ दुनिया का सबसे सस्ता फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डुअल सिम फोन है जो 3जी सपोर्ट के साथ है। फोन की बैटरी 1325mAh की बताई गई है।

स्मार्टफोन की बुकिंग 17 मई से 25 मई तक होगी। कंपनी की वेबसाइट से पता चलता है कि फोन की कीमत 2,999 रुपये से घटाकर 99 रुपये की गई है। स्मार्टफोन कैश ऑन डिलीवरी पर उपलब्ध है। अपना फोन बुक करने के लिए नीचे क्लिक करें
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!