रिजल्ट से पहले ही फांसी पर झूल गई 12वीं की छात्रा

Updesh Awasthee
ग्वालियर। बुधवार रात को 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार को छात्रा का बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आना था, जिसे लेकर वो तनाव में थी।

गोला का मंदिर थाना के पंचशील नगर में रहने वाले डॉक्टर रामसेवक मलैया की बेटी कृतिका ने बुधवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब घरवाले उसके कमरे में पहुंचे. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रारंभिक पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस को घरवालों ने बताया कि कृतिका सुबह से ही शांत नजर आ रही थी। वो गुमसुम थी और किसी से कोई बात नहीं कर रही थी। पुलिस को बताया गया कि कृतिका ने इस साल 12वीं के एग्जाम दिए थे, जिसका गुरुवार को रिजल्ट आना है।

माना जा रहा है कि रिजल्ट के तनाव के कारण ही छात्रा ने ये खौफनाक कदम उठाया होगा।हालांकि, सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!