भोपाल इंदौर हाईवे पर पुलिस अधिकारियों के चीथड़े उड़ गए

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश के सीहोर में दो पुलिस अधिकारियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पुलिसकर्मियों के शवों के चिथड़े उड़ गए थे।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को सीहोर जिले की बुदनी तहसील में रेलवे ब्रिज तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक HR 55 N 2826 ने बाइक पर जा रहे दो पुलिस अधिकारियों को रौंद दिया।

टक्कर के बाद ट्रक शवों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे न सिर्फ अधिकारियों को दर्दनाक मौत हुई बल्कि उनके शवों के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों के शवों की हालत इतनी खराब थी कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क पर ही सफेद चादर से ढक दिया। जिसके बाद शवों को जिला अस्पताल रवाना किया गया।

मृतक पुलिस अधिकारियों की पहचान बुदनी थाने में पदस्थ सीनियर एसआई सुनील वर्मा और एएसआई रामदत्त सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!