THE FAN और मेरी FILM FAN बिल्कुल अलग अलग

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अभिनेता शाहरूख खान ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘फैन’ और HOLLYWOOD अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो की ‘द फैन’ बिल्कुल अलग अलग फिल्में हैं। शाहरूख की नयी फिल्म का TRAILER जारी होते ही सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के बीच समानताओं को लेकर अटकलें शुरू हो गयीं। ‘द फैन’ 1996 में आई थी।

जहां शाहरूख की फिल्म एक बॉलीवुड सुपरस्टार और उसके हद से ज्यादा दीवाने हमशक्ल प्रशंसक की कहानी है वहीं ‘द फैन’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने पसंदीदा बास्केटबॉल खिलाड़ी का पीछा करता रहता है।

अभिनेता ने ‘फैन’ के प्रचार के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (द फैन) एक बहुत ही अलग फिल्म है। मैंने काफी पहले फिल्म देखी थी। दरअसल मैंने एक और फिल्म देखी थी और कुछ किताबें पढ़ी थीं। वास्तव में मैंने मनीष (निर्देशक) से कहा था कि हमें केवल संदर्भ के तौर पर फिल्म देखनी चाहिए लेकिन इनमें कोई समानता नहीं है। यह फिल्म हमारी फिल्म के नजदीक तक नहीं है।’’
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!